काशीपुर, अगस्त 17 -- Kashipur News: जसपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीएलबी टीम ने सोमवार को आदर्श जूनियर बेबी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, निशुल्क अधिवक्ता, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन, टोल फ्री नंबर 15100, बाल श्रम और बाल विवाह के संबंध में जागरूक किया। यहां पीएलबी बीएस गौतम, मुनेश, लता, आकाश कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार, भुवनेश कुमार, सरिता राजपूत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...