काशीपुर, सितम्बर 1 -- Kashipur News: जसपुर। सामाजिक संस्था समदर्शी की ओर से नगर क्षेत्र के 130 मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सोमवार शाम दुल्हन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया। विधायक ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेरिट होल्डरों समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 130 मेधावियों को क्रमवार स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संस्था पदाधिकारियों ने समाजहित में कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि संस्था हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है। यहां प्रेम सहोता, सुरेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, मो. यामीन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...