काशीपुर, जुलाई 10 -- Kashipur News: जसपुर। सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वृहद चिकित्सा शिविर शनिवार से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुरू होगा। सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलौत ने बताया कि शिविर की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश के कारण शिविर आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके बाद सोमवार 13 और मंगलवार 14 जुलाई को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुन: वृहद चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में फिजीशियन, सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर में आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। सीएमएस ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी ...