Kashipur News: जसपुर में विधायक ने 21 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण कराया
काशीपुर, सितम्बर 9 -- Kashipur News: जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने अपनी निधि से तीन गांवों में 21 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण कराया। बुधवार को विधायक आदेश चौहान ने ग्राम पतरामपुर, हजीरो और बहेड़ी में बनी सीसी टाइल्स सड़कों का ग्रामीणों से लोकार्पण कराया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताया। यहां क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष अमरजीत सिंह, राजीव चौहान, बलवंत सिंह, शैलेंद्र गहलौत, सर्वेश चौहान, जाहिद इलियास, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.