काशीपुर, अगस्त 25 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। विधायक आदेश चौहान ने न्याय पंचायत भरतपुर के 17 महिला समूहों को हारमोनियम वितरित किए। उन्होंने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंगलवार को न्याय पंचायत भरतपुर में आयोजित महिला समूहों के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का महिलाओं ने स्वागत किया। विधायक ने समूहों की महिलाओं को हारमोनियम वितरित किए और उनसे मिलजुलकर आगे बढ़ने और नए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समूहों को और मजबूत बनाया जा सकता है। इस दौरान वरुण चौधरी, सुभाष शर्मा, शैलेंद्र गहलौत, मो. नाजिम, सर्वेश सिंह, अभिषेक, राहुल और चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...