Kashipur News: जसपुर में विधायक ने कराया फायर स्टेशन रोड का लोकार्पण
काशीपुर, सितम्बर 24 -- Kashipur News: जसपुर। विधायक ने अपनी निधि से बनी फायर स्टेशन रोड समेत दो सड़कों का लोकार्पण कराया। गुरुवार को विधायक आदेश चौहान ने पतरामपुर रोड स्थित फायर स्टेशन की सड़क का लोकार्पण किया। इसके अलावा सरवरखेड़ा अनाज मंडी की सड़क का भी ग्रामीणों से लोकार्पण कराया। विधायक ने बताया कि दोनों सड़कों का निर्माण 15 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस दौरान वरुण चौधरी, सुभाष शर्मा, नगर अध्यक्ष मो. नाजिम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, प्रधान मो. यूनुस, शेर अली, मुजाहिद, आबिद नूरी और सर्वेश चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.