काशीपुर, जुलाई 2 -- Kashipur News: जसपुर। बीते माह शिव मंदिर और धर्मशाला मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो दान पात्र और चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 23 और 29 जून को अज्ञात चोरों ने दोनों मंदिरों से दान पात्र चोरी कर लिए थे। शिव मंदिर के व्यवस्थापक ब्रह्म अवतार और धर्मशाला मंदिर समिति के उपाध्यक्ष हरीश चंद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फैजान उर्फ मुन्ना उर्फ अमन उर्फ चांद निवासी नई बस्ती, जसपुर को भगवंतपुर चौराहे के पास से पकड़ा। आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए चोरी करना कबूला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने लोगों से धार्मिक स्थलों, घरों और ...