काशीपुर, अगस्त 12 -- Kashipur News: जसपुर। क्षेत्र पंचायत समिति की तिमाही बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई। बीडीओ केके कांडपाल ने बताया कि पूर्व में बैठक किन्हीं कारणों से निरस्त हो गई थी। इसके बाद 12 अगस्त को बैठक प्रस्तावित की गई थी, लेकिन ब्लॉक प्रमुख ने अपरिहार्य कारणों के चलते इसे भी स्थगित कर दिया। उन्होंने बताया कि अगली बैठक की तिथि और एजेंडा अलग से जारी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...