काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: जसपुर। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने नाराजगी जताई है। शनिवार को मंडी समिति परिसर में प्रेसवार्ता कर भाकियू पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक पर किसानों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सहोता, ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह और जगजीत भुल्लर ने बताया कि शुक्रवार को धान क्रय केंद्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एसएमआई और राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसएमआई कार्यालय में वार्ता चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...