Kashipur News: जसपुर में तीन दिवसीय वृहद चिकित्सा शिविर कल से
काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: जसपुर। सरकार की ओर से तीन दिवसीय वृहद शिविर 11 जुलाई से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगाया जाएगा। शिविर में कई रोगों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। गुरुवार को सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलौत ने बताया कि शनिवार 11 जुलाई से कैंप की शुरुआत होगी। 12 को रविवार के कारण कैंप नहीं लगेगा। सेामवार 13 एवं 14 जुलाई को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुन: वृहद कैंप लगेगा। कैंप में फिजीशियन, सर्जन, ईएनटी सर्जन, आंख-दांतों के डॉक्टर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, मनोरोग विशेषज्ञ समेत कई अन्य डॉक्टर मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.