काशीपुर, जुलाई 26 -- Kashipur News: जसपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम पूरनपुर निवासी नरेश सिंह की 19 वर्षीय पुत्री आंचल अपनी दादी के साथ रहती थी। उसके माता-पिता काम के सिलसिले में रुद्रपुर में रहते हैं। शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आंचल की तबीयत बिगड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...