काशीपुर, नवम्बर 14 -- Kashipur News: जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी के सभी पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं कराने को लेकर आपत्ति आने के बाद चुनाव कमेटी ने घोषित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। चुनाव कमेटी ने पहले 20 नवंबर को मतदान कराने और 13 व 14 नवंबर को नामांकन व नाम वापसी का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत केवल अध्यक्ष और नायब सेक्रेटरी पदों पर चुनाव होने थे। कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं कराने को लेकर बिरादरी के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और सभी पदों पर एक साथ चुनाव कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...