काशीपुर, अक्टूबर 14 -- जसपुर में निकली राम बारात Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। ठाकुर मंदिर से बुधवार को राम बारात निकाली गई। बारात के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के स्वरूप पर पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। बारात में सुसज्जित भव्य रथ पर भगवान श्रीराम, अनुज लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र के दिव्य स्वरूप विराजमान थे। इस दौरान सुंदर झांकियों ने सबका मन मोह लिया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष सौरभ गर्ग के नेतृत्व में निकली राम बारात में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते-नाचते चल रहे थे। पूरा मार्ग जय श्रीराम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। गांधी आश्रम चौक पर पहुंचने पर व्यापार मंडल ने राम बारात का स्वागत किया। इस दौरान नगर के प्रमुख अख...