काशीपुर, अक्टूबर 11 -- Kashipur News: जसपुर। दुकानों के सामने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर सामान हटवाया। साथ ही चालानी कार्रवाई करने की बात कही। रविवार को कोतवाल राजेश पांडे व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह आदि के साथ बाजार पहुंचे। मोहर्रम चौक के सामने एक दुकानदार द्वारा भारी एंगल लगाने और दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने पर उसे फटकार लगाई। कोतवाल ने चेतावनी दी कि अगली बार सड़क पर सामान रखा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अन्य दुकानदारों से भी अतिक्रमण न करने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा बाजार में चौकीदार की व्यवस्था करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर में भाईचारा और शांतिपूर्वक तरीके से मनायें पर्व लोगों की मांग पर कोतवाल ने स्कू...