काशीपुर, अगस्त 17 -- Kashipur News: जसपुर। अपरिहार्य कारणों से निरस्त हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक अब 20 अगस्त को होगी। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने बताया कि 14 अगस्त को तीन प्रस्तावों को लेकर बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि अब अगली बैठक 20 अगस्त को बुलाई गई है। इसके लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...