Kashipur News: जसपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक आज
काशीपुर, अगस्त 19 -- Kashipur News: जसपुर। अपरिहार्य कारणों से स्थगित नगर पालिका बोर्ड की बैठक अब गुरुवार यानी 20 अगस्त को होगी। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने बताया कि 14 अगस्त को तीन प्रस्तावों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब 20 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का एजेंडा सभासदों को भेज दिया गया है। पालिकाध्यक्ष ने सभी सभासदों से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.