काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: जसपुर। विद्युत लाइनों में मरम्मत कार्य के चलते नगर के गांधी पार्क और आवास विकास फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित दिनों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। ईई वीके सक्सेना ने गुरुवार को बताया कि आवास विकास फीडर की आपूर्ति 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त को बंद रहेगी। वहीं गांधी पार्क फीडर में 22, 24 और 30 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...