काशीपुर, जुलाई 3 -- Kashipur News: जसपुर। बिजली लाइनों के कंडक्टर बदलने के कारण आज शनिवार को क्षेत्र के पांच बिजली घरों के 11 फीडरो की बत्ती गुल रहेगी। ईई विनीत सक्सेना ने बताया कि लाइनों पर काम के चलते चार जुलाई को जसपुर नगर समेत सरवरखेड़ा, पतरामपुर, गढ़ीनेगी, अमृतपुर पटटी से जुड़े सरवरखेड़ा, बसई, पूर्वी फीडर, पतरामपुर, हजिरो वाला, बढ़ियोवाला, मालधन, मानपुर, कुंडा, काशीपुर रोड फीडरों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बत्ती गुल रहेगी। बताया कि लाइनों पर 10 जुलाई तक काम चलेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...