Kashipur News: जसपुर,महुआखेड़ागंज पालिका के ईओ के तबादले
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: जसपुर। नगर विकास के अपर सचिव ने जसपुर, महुआखेड़ागंज नगर पालिका के ईओ बदल दिए हैं। नानकमत्ता नगर पंचायत के ईओ राकेश कोटिया को जसपुर पालिका का ईओ बनाया है। जबकि जसपुर के ईओ को नगर निगम काशीपुर में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है। अपर सचिव विनोद गिरी गोस्वामी ने शुक्रवार को करीब 34 ईओ के तबादले किए। अपर सचिव ने जसपुर के ईओ उदयवीर सिंह को काशीपुर नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त बनाया है। इनके स्थान पर नानकमत्ता के ईओ राकेश कोटिया को जसपुर भेजा है। नगर पालिका महुआखेड़ागंज के ईओ सुधीर कुमार का भी तबादला नगर पंचायत बनबसा को किया है। उनके स्थान पर लंढौरा नगर पंचायत से हेमंत कुमार को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.