काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। शहर में जलभराव वाले खाली प्लाट में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्णय लिया है। प्राथमिकता के आधार पर सभी जलभराव संभावित खाली प्लाटों और भूखंडों का सर्वे कराया जाएगा। जहां जल निकासी संभव नहीं होगी, वहां भू-स्वामियों को अपने खर्च पर फेंसिंग कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। शनिवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर सभी संवेदनशील स्थलों की सूची तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम के अनुसार अब त...