काशीपुर, जुलाई 15 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर 10 में जन समस्याओं के प्रभावी निवारण के लिए मंगलवार की शाम जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एआईसीसी सदस्य व प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने स्थानीय निवासियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी मूलभूत समस्याओं से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। जिस पर नेताओं ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए समस्याओं के त्वरित और उचित समाधान का ठोस आश्वासन दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इन विषयों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर इनका निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: जनसंपर्क कार...