काशीपुर, जुलाई 16 -- Kashipur News: जसपुर। जन जन की सरकार का शिविर शुक्रवार को गढ़ीनेगी में लगेगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अफसर लोगों की समस्यायें सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे। नगर पंचायत ईओ संजय कुमार ने बताया के नगर पंचायत के रामलीला मैदान में शिविर सुबह 11 बजे से लगाया जाएगा। शिविर में जिला एवं स्थानीय स्तरीय अफसर लोगों की समस्यायें सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह समय से पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...