Kashipur News: छुपकर दूसरे गांव में रहने वाला वारंटी पांच साल बाद गिरफ्तार
काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: खटीमा। पांच साल से दूसरे गांव में छिपकर रह रहे एक वारंटी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सत्रह मील चौकी प्रभारी ने बताया कि पांच साल पहले उमरुकला बिगराबाग का निवासी सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह ने गांव में ही मारपीट की थी। मामले में जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा था। पकड़े जाने के भय से उसने गांव छोड़ दिया था। इसके बाद वह छिपकर चंदेली गांव में रहने लगा था। पांच साल से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे चंदेली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.