काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार की रात कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत टीम के साथ गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसको पकड़कर टीम ने पूछताछ की। तब उसने तीन बाइक चोरी घटनाओं को अंजाम देने की बात कुबूल कर ली। उसने अपना नाम संजय सिंह उर्फ शेरा पुत्र मन्नू सिंह निवासी लालपुर थाना टांडा बादली रामपुर बताया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने तीन चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, कांस्टेबल दर्शन सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...