काशीपुर, जुलाई 3 -- Kashipur News: काशीपुर। द्रोणासागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर में शुक्रवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सीसी सड़क रोड और मंदिर के गर्भगृह में टाइल्स निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक चीमा ने बताया मार्ग की सड़क की लंबाई 100 मीटर, चौड़ाई 4 मीटर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया 13 लाख रुपये से मार्ग का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था जिला पंचायत करेगी। यहां मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी, डमरू वाले सेवा ट्रस्ट के मुख्य सेवक अजय चौहान, अधिवक्ता अक्षय नायक, वीरेंद्र चौहान, मनोज जग्गा, वरुण मुटनेजा, भगवती गिरी, गंगा देवी, आकांक्षा गोस्वामी, गरिमा गोस्वामी समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...