Kashipur News: चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. सुदेश को चार जिलों की कमान
काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: जसपुर। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट ने प्रदेश सह संयोजक डॉ.सुदेश कुमार को चार जिलों की कमान सौंपी है। बता दें कि डॉ. सुदेश पूर्व में जिला महामंत्री के साथ साथ संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। अब वह चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हैं। प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट ने उन्हें जिला ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ का प्रभारी बनाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। डॉ. सुदेश ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तराखंड में अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगा। प्रभारी बनाने पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुरेंद्र चौहान, भूदेव सिंह, रविमणी, डॉ.एमपी सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.