Kashipur News: चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, नवम्बर 5 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र के रामपुरम इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। काशीपुर की विंध्यवासिनी कॉलोनी, खड़कपुर देवीपुरा निवासी राजू तोमर ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि दो नवंबर को उनके 19 वर्षीय बेटे सागर पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हमला कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.