काशीपुर, अक्टूबर 17 -- Kashipur News: बाजपुर। केशवनगर वार्ड में एक घर से करीब 20 हजार रुपये कीमत की एल्युमिनियम की कढ़ाई चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद की वार्ड में नैनीताल बर्तन स्टोर के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुकान का कुछ सामान घर पर रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...