Kashipur News: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, सितम्बर 29 -- Kashipur News: काशीपुर। कॉलोनी के कुछ लोगों ने महिला के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुष्प विहार कॉलोनी निवासी सीमा पत्नी जसवंत सिंह जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 28 सितंबर की देर रात कॉलोनी के ही दीपक, उसकी बहन ईशा, मां ऊषा और पिता मुखराज एकराय होकर लोहे की रॉड, सरिया आदि लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.