काशीपुर, अक्टूबर 30 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम भट्टपुरी में घर में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम चकरपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी राजू सागर ने बताया कि 26 अक्तूबर की सुबह करीब दस बजे विक्रम, विष्णु और बिट्टू जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उनके पति राजू के साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पेड़-पौधे लगाने को लेकर विवाद, तीन पर मारपीट का केस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...