Kashipur News: गन्ने का समर्थन मूल्य 500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार
काशीपुर, नवम्बर 3 -- Kashipur News: काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से अब तक काशीपुर चीनी मिल पर करीब सात हजार किसानों का 25 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। राज्य में दस वर्षों से भाजपा सरकार होने के बावजूद किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अलका पाल ने कहा कि नौ अक्तूबर को आए तूफान और ओलावृष्टि से धान, गन्ने समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.