Kashipur News: गंगापुर मार्ग पर मिला शव, शिनाख्त नहीं
काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: किच्छा, संवददाता। गंगापुर मार्ग पर खाली प्लाट में वृद्ध का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार शाम पुलिस को गंगापुर मार्ग पर खाली प्लाट में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। लालपुर चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद मौके पर पहुंच गए। बसंत प्रसाद ने बताया कि शव के परीक्षण में किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला। सूचना पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की उम्र 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.