काशीपुर, अगस्त 31 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। मोहल्ला छीपीयान में सोमवार दोपहर खेल-खेल में हुए विवाद के दौरान नौ वर्षीय बालक ने 11 वर्षीय बालक के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल बालक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ला छीपीयान निवासी तस्लीम का 11 वर्षीय पुत्र ईशान अपने मोहल्ले के ही एक नौ वर्षीय बालक के साथ घर के पास खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दूसरे बालक ने ईशान के सीने में चाकू घोंप दिया। हमले में ईशान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां उ...