काशीपुर, सितम्बर 1 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम लंकुरा में सोमवार रात खेतों में सिंचाई मोटरों की केबल काट रहे तीन युवकों को किसानों ने घेराबंदी कर रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर और केबल चोरी की घटनाओं से किसान परेशान थे। इसी के चलते लंकुरा निवासी रूप सिंह, प्रीतम चंद, रवि कुमार और राजकुमार रात में अपने खेतों और मोटरों की निगरानी कर रहे थे। देर रात उन्होंने तीन युवकों को खंभों और मोटरों से केबल काटते देखा और मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरीश मेहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर चार निवासी शरीफ, ग्राम टांडा डालचंद निवासी शिवा और ग्राम बरवाला नि...