काशीपुर, अक्टूबर 14 -- Kashipur News: जसपुर। लंबे समय से बदहाल श्यामनगर-बाबरखेड़ा मार्ग का निर्माण अब लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) कराएगा। सीएम धामी के हस्तक्षेप के बाद सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने बताया कि यह मार्ग पूर्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया था। योजना के नियमों के अनुसार, निर्धारित अवधि तक सड़क का रखरखाव संबंधित ठेकेदार को करना था, लेकिन ठेकेदार ने कार्य में गंभीर लापरवाही बरती। इससे मार्ग पूरी तरह टूटकर खस्ताहाल हो गया। सड़क की दुर्दशा के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था। विनय रुहेला ने इस समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। मुख्यम...