काशीपुर, अगस्त 18 -- Kashipur News: काशीपुर। क्रेन की टक्कर से महिला की मौत के मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी सुनील यादव ने तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी रविवार सुबह टांडा तिराहे के पास मंदिर से निकलकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान शुगर फैक्ट्री की ओर से आ रही क्रेन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। क्रेन की चपेट में आने से राजकुमारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...