काशीपुर, नवम्बर 10 -- कोसी नदी किनारे झोपड़ी में लगी भीषण आग Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। कोसी नदी किनारे शीशम घाट पर मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से एक श्रमिक की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि समय रहते श्रमिक ने बाहर भागकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शीशम घाट स्थित झोपड़ी में श्रमिक लाल सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार सुबह अचानक झोपड़ी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही लाल सिंह ने बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब...