काशीपुर, जुलाई 12 -- Kashipur News: काशीपुर। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र की विंध्यवासिनी कॉलोनी निवासी मीनू शर्मा ने बताया कि उनके पति रमनलाल शर्मा इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड में शिफ्ट इंचार्ज थे। पांच जनवरी 2026 को नारायण नगर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। न्यायालय के आदेश पर आईटीआई पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...