Kashipur News: कोतवाली में भिड़े दो लोग गिरफ्तार
काशीपुर, अगस्त 3 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। लेनदेन के विवाद को लेकर आईटीआई कोतवाली में दो लोगों का आपस में झगड़ा करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोमवार को रमपुरा निवासी अमरीक सिंह पुत्र गुरमेज सिंह और भारत सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी दूसरे पक्ष के लोग रुपये के लेनदेन से संबंधित शिकायत लेकर आईटीआई कोतवाली पहुंचे थे। दिवस अधिकारी ने दोनों को समझाते हुए बताया कि मामला लेनदेन विवाद से जुड़ा है और इसके समाधान के लिए सिविल कोर्ट जा सकते हैं। इसके बावजूद दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही आपस में गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों का शांति भंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.