काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। केलाखेड़ा क्षेत्र के बरवाला गांव में शनिवार दोपहर संडीला नदी किनारे एक वृद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (60) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से हरियाणा के गांव नंदाना निवासी बलजीत सिंह पिछले कई वर्षों से डिप्टी फार्म भव्वा नगला में रह रहा था। वह एक फार्म की गोशाला में काम करता था। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने उसे बरवाला गांव में संडीला नदी के किनारे अचेत देखा और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- बरौनी नदी किनारे अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस ग्रामीण रहीम ने बताया कि बलजीत सिंह शांत स्वभाव का था और क्षेत्र ...