काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: सोनू नागी, बाजपुर। केलाखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टहलने निकली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट कर बदमाश दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के कुंडल लूट ले गए। वारदात के बाद आरोपी महिला को खेत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार रहमतुल्ला निवासी 80 वर्षीय जमुना बाई पत्नी रांझा राम शुक्रवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर टहल रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उनके कानों में पहने करीब दो तोले वजनी सोने के कुंडल छीनने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...