काशीपुर, अगस्त 8 -- Kashipur News: जसपुर। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने शनिवार को शिवराजपुर पट्टी, हल्दुआ शाहू, श्यामनगर और ध्याननगर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कुंडा फीडर से अलग कर गांवों के लिए अलग फीडर बनाने की मांग रखी। इसके अलावा पानी, सड़क, स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता, बिजली कटौती और प्रदूषण की समस्याएं भी उठाईं। ग्रामीणों ने नगर पालिका काशीपुर और पेपर मिलों का कूड़ा जलाने, शमशान घाट की बाउंड्री, गुरुद्वारे के टीन शेड तथा श्यामनगर में टंकी से गंदा पानी आने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : रहुआ पंचायत में बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...