काशीपुर, अक्टूबर 20 -- Kashipur News: काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक बुधवार को सुबह 11:30 बजे अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में किसानों की धान की सरकारी तौल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि उन्हें धान तौल कराने में परेशानी का सामना न करना पड़े। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने अधिक से अधिक किसानों से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...