काशीपुर, सितम्बर 24 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। किच्छा में घटित घटनाक्रम के विरोध में गुरुवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित शहीद भगत सिंह तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार और पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी गौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि किच्छा में जो कुछ हुआ, वह गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर दल और नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार का पुतला नेताओं ने कहा कि प्रदेश में शांति, सौहार्द और कान...