काशीपुर, अक्टूबर 17 -- Kashipur News: काशीपुर। ऊर्जा निगम के निर्देश पर देहरादून विजिलेंस, ऊर्जा निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के बरखेड़ी पांडे, कटईया और महुआखेड़ागंज में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 80 से अधिक स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा गया। पिछले माह ऊर्जा निगम के एमडी पीसी ध्यानी ने कुमाऊं दौरे के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...