काशीपुर, अगस्त 27 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। धनौरी क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या और देशभर में बेटियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में कर्म योग एवं सहयोग साधना समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने पत्नी मीरा वर्मा के साथ जूतों की माला पहनकर धरना-प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन का उद्देश्य गुरुवार को दंपती बेटियों की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। समिति अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों के साथ हो रही घटनाएं सरकार, न्याय व्यवस्था और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

ज्ञापन और अपील समिति ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के साथ शीर्ष पदाधिकारियों को बेटियों की रक्षा के संकल्प के प्रती...