काशीपुर, अगस्त 26 -- Kashipur News: काशीपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए औषधि एवं खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। बुधवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने चार दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने मावे की बरफी, पेड़ा और बेसन के लड्डू के सैंपल लिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच में सैंपल फेल पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: मिठाईयों के पांच नमनू जांच को भेजे यह भी पढ़ें- Rishikesh News: खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, जांच के लिए आठ नमूने लिए यह भी पढ़ें- Orai News...