काशीपुर, अगस्त 13 -- Kashipur News: काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है तथा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने अमर शहीदों को नमन करते हुए छात्रों और युवाओं से अपने अंतर्मन में राष्ट्रभक्ति, समर्पण और त्याग की भावना जागृत करने का आह्वान किया। यात्रा कॉलेज से शुरू होकर नागनाथ मंदिर, मोहल्ला कानूनगोयान, लाहौरियान, किला बाजार, मेन मार्केट, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चौक, चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड और कटोराताल चौकी होते हुए वापस उदयराज कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- भव्य तिरंगा यात्रा ने गोरखपु...