Kashipur News: काशीपुर में निकाली गई निशान यात्रा
काशीपुर, अक्टूबर 4 -- Kashipur News: काशीपुर l श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले विशाल बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के उपलक्ष्य में शनिवार शाम शहर में निशान यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से सजी करीब एक किमी लंबी इस यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, युवा और बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के अग्रभाग में बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट अमित चौहान और पूरी आयोजन टीम ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बाबा के जयकारों से गूंजती यह निशान यात्रा ढेला पार, सरवरखेड़ा स्थित निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.