काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को शाम पांच बजे महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मोहल्ला किला से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न होगी। सोमवार को रामलीला मैदान परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में महासभा के अध्यक्ष एमपी गुप्ता, महामंत्री कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केसी बंसल और शोभायात्रा संयोजक प्रियांशु बंसल ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को भव्य, दिव्य और अनुशासित रूप दिया जा रहा है। यात्रा में हनुमान प्रसाद पोद्दार, जैन समाज, रास बिहारी बोस, बिश्नोई समाज, भगवान कार्तिकेय, माता लक्ष्मी और नीम करौली बाबा की सात विशेष झांकियां शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बैंड-बाजा के साथ देवी बाबू धर्मशाला से निकली महाराजा अग्रस...